मंगलवार, 19 मई 2020

कैसे आत्मनिर्भर बनें

             कैसे आत्मनिर्भर बनें

जो लोग अपने जीवन को अधिक नियंत्रण में रखना चाहते हैं और ये सोचते हैं की अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए उन्हें किसी और की जरुरत नहीं है, उन लोगों के लिए आत्मनिर्भर होना एक बहुत महत्वपूर्ण योग्यता है | आत्मनिर्भरता आपको दूसरों की परवाह किये बिना जो आप चाहते हैं वो करने की आज़ादी देगी और अपनी समस्याओं का मूल रूप से समाधान खोजने के लिए आपको प्रेरित भी करेगी | साथ ही,अध्ययनों से ज्ञात होता है की अधिक आत्मनिर्भर लोग ख़ुद को ज़्यादा ख़ुश महसूस करते हैं,ऐसा इसलिए होता है की जब हम अपनी ज़िन्दगी को अपने हाथों में लेने के काबिल हो जाते हैं तब ज़्यादा राहत और संतुष्टि का अनुभव करते हैं | ऐसा किस प्रकार हो सकता है ,जानने के लिए इन प्रक्रियाओं का अनुसरण करें:

(1) स्वतंत्र रूप से सोचें
स्वयं को स्वीकारें: सबसे पहले स्वयं को जैसे हैं वैसे ही स्वीकार करें अन्यथा आप खुद को मज़बूत और आत्मनिर्भर नहीं बना सकते | अपने शरीर, अपने व्यक्तित्व, अपने विचार, अपनी रूचि और अपने जींवन की कहानी को स्वीकार करें | ये कभी न कहें की परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हैं | प्रत्येक व्यक्ति अपनी ताक़त को साबित करने के लिए कुछ न कुछ परेशानियाँ उठता है | अपनी ग़लतियों को भूल जाएँ और उनसे सबक लेकर आगे बढ़ें | ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें और सबसे ज़रूरी है की खुद से प्यार करें |
·   यह आत्मनिर्भरता का आवश्यक भाग है क्योंकि खुद को स्वीकार करने पर आप दूसरों की तरह व्यवहार करने लगेंगे |

(2)  खुद पर भरोसा रखें:

1.     अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करेंगे तो कोई आप पर भरोसा नहीं करेगा | हम सभी भिन्न-भिन्न होते हैं और अपने-अपने विचार रखते हैं | कोई भी आपसे जबरदस्ती कुछ कहने को नहीं कहेगा और न ही सभी आपकी बात से सहमत होंगें इसलिए जरुरी है की आप इस स्थिति के लिए तैयार रहें क्योंकि अंत में आपकी ही जीत होगी और अगर आपको ख़ुद पर भरोसा है तो यह बहुत महत्वपूर्ण है | खुद पर भरोसा करने से आप अपने निर्णयों पर उस स्थिति में भी विश्वास रखेंगे जब ये निर्णय किसी और के या समाज की अपेक्षाओं के ख़िलाफ़ हों |
·         यदि आप खुद पर भरोसा नहीं करते है तो आप हमेशा अपने निर्णय लेने के लिए दूसरों की मदद लेते रहेंगे | ऐसा करने से बचें |
·          
( 3) दुनियां को स्वीकारें:
2.      आत्मनिर्भर लोग घमंडी नहीं होते और न ही वो ये मानते है की सारी मानव जाति क्रूर है | आत्मनिर्भर लोग वो होते है जो देख सकते हैं की दुनियां में क्या अच्छा है और क्या बुरा है और सतर्क होकर उनके और दूसरों के लिए दृड़ता से चुनाव करते हैं | अगर आप दूसरों पर भरोसा नहीं करते हैं और सिर्फ अपने बारें में सोचते हैं तो आप आत्मनिर्भर नही हो सकते | इन दिशानिर्देशों का अनुसरण करें : संसार को स्वीकार करना सीखें और शक्तिशाली या सबल बनने का निर्णय लें |
·         दुनियां और उसकी जटिलताओं को स्वीकारने से आप जान पाएंगे की दुनियां में जीने के अनगिनत रास्ते हैं, यहाँ कोई भी आपको अपने में से एक बनने के लिए विवश नहीं करता |

3.      (4) भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनें :
4.      संभव है की आप भावनात्मक सहारे के लिए कई लोगों पर निर्भर रहते हैं जिनमें आपके माता-पिता या अच्छे दोस्त शामिल होंगे | साथ ही यह भी संभव है की आप इन लोगों पर जीवनभर निर्भर रहें | आपको यह समझना होगा की ये लोग जीवनभर आपके साथ नही रहेंगे | कुछ लोग आपसे दूर चले जायेंगे, कुछ आपसे बात करना बंद कर देंगे और एक दिन ये सभी जीवित नहीं रहेंगे | तब आप अकेले रह जायेंगे | अगर सहारे के लिए आप खुद पर निर्भर रहेंगे तो कभी निराश नहीं होंगे |
·         अपने जीवन में कुछ ख़ास लोगों के संपर्क में रहना अच्छी बात है, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है की आप उन लोगों को अपनी खुशियों के स्तर को निर्धारित न करने दें |
(5) आत्मप्रेरित हों: 
5.     अन्य लोगों को आपकी सफलता से कोई सरोकार नही होता | प्रोत्साहन और सफलता आदत के कार्य हैं | आपको आज का कम कल पर टालने वाली गलत आदत को छोड़कर अच्छी योजनायें बनाने की आदत डालनी चाहिए | दुनियां के सबसे सफल लोग हमेशा से प्रतिभाशाली या आकर्षक नहीं रहे है | इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता की दूसरों को किन प्रतिभाओं और उपहारों से नवाज़ा गया है, उनके पास उनके आत्मसम्मान का आधार है जो उन्हें छोटे और बड़े दोनों ही तरह के काम सफलतापूर्वक पूरे करने से मिली जीत की श्रंखलाओं के कारण मिला है | यह सब आपके विध्यालय की सीख,विश्वास और ज़िन्दगी में सबकुछ सीखने से मिलता है |
·         यदि आप तरक्की का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं तो इसे स्वयं ही हासिल करना चाहिए इसके लिए अपने परिवार का सहारा नहीं लेना चाहिए | अगर आप अद्भुत पद या दर्ज़ा पाना चाहते हैं तब भी ऐसा ही करना सही होता है |
·         दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपना वज़न कम करने, क़िताब प्रकाशित करने, या मकान बनाने के लिए प्रेरित न हों बल्कि स्वयं को सफल बनाने के लिए करें | अपने लिए करें |

6.     (6)अपने हीरो खुद बनें:
7.     एक प्रेरणास्त्रोत या रोल मॉडल आपको जीवन जीने की कला के लिए प्रेरित कर सकता है | आप जिसके प्रशंसक हैं और जिससे अपने मूल्य साझा करते हों ऐसे किसी व्यक्ति को अपना रोल मॉडल बनाना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन आख़िर में ज़रूरी है की आप खुद को अपना रोल मॉडल बनायें,एक ऐसा इंसान जो भी वो करना या कहना चाहे उसमें करने की काबिलियत हो | स्वयं बनने का लक्ष्य रखें और सबसे अच्छा करने की कोशिश करें | अगर आप खुद को नहीं देखेंगे तो आत्मनिर्भर नहीं बन पाएंगे |
·         अपने सामाजिक दायरे में या किसी दोस्त को अपना आदर्श बनाने से बचें: ऐसा करने से आप अपनी खूबियाँ भी भूल जायेंगे |

·         (7)स्वीकारें की जीवन निष्पक्ष नहीं है: हमारे माता-पिता हमारी बहुत परवाह करते हैं इसलिए हमें एक निष्पक्ष वातावरण में बड़ा करने के लिए अपनी शक्ति के अनुसार सब कुछ करते हैं | परन्तु वास्तविक दुनिया इस सिद्धांत पर कम नहीं करती जो आज के समय एक बढ़ी समस्या है | दुनियां के नियम या तो बहुमत को (जिसका हिस्सा आप नहीं हो सकते) या पैसा और ताक़त वाले लोगों को सुरक्षित करते हैं | सभी प्रकार की पक्षपाती चीजों के लिए आपके साथ बुरा व्यवहार होगा जैसे आपकी त्वचा का रंग ,आपकी बुद्धिमत्ता,आपकी लम्बाई, आपका वज़न, आपकी कमाई,आपके विचार, आपका लिंग, और वो सब चीज़ें जो आपकी पहचान बताती हैं | इसके बावजूद आपको खुश रहना होगा |
 (8) दुनिया के पक्षपाती रवैये का शिकार न हों और जो आप करना चाहते हैं वो करें
 खुद को समझाने की बजाय अगर एक पुरुष नर्स बनाना चाहते हैं तो बनें, महिला होने पर भी मिलटरी (military) में शामिल होना चाहतीं हैं तो हों, कॉलेज में पढ़कर अपने परिवार के पहले स्नातक व्यक्ति बनना चाहते हैं तो बनें क्योंकि आज दुनियां में कुछ भी नामुमकिन नहीं है |



(9)दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी परवाह करना बंद करें:
आत्मनिर्भर बनने के लिए यह बहुत ज़रूरी है | यदि आपका संगीत अच्छा है या आपने अच्छे कपड़े पहने हैं और कोई दूसरा ये कहे की ये अच्छा नहीं है तो उन पर निर्भर होने के कारण आपको भी वो अच्छा नहीं लगेगा | अगर आपको कोई चीज़ पसंद है तो दूसरों की राय न लें | अपनी जिंदगी में दूसरों का दख़ल न होने दें ,चाहे वो आपके कपड़ों हों, आपके व्यवसाय का चयन हो या आपका अन्य कोई चयन हो | ये सभी आपके निर्णय हैं, किसी ओर के नहीं |
·   अगर आप अपने दिमाग में यही सोच बनाये रखेंगे की लोग क्या सोचेंगे तो आप खुद को अपने आपसे ही दूर करते रहेंगे |

(10)आप सर्वश्रेष्ठ हैं, ऐसा सिर्फ सोचें ही नहीं बल्कि खुद को साबित भी करें:
 आपके विचार ही आपको सबसे ज्यादा प्रेरित करते हैं | अपने विचारों को अपनी सफलता का ज़रिया बनायें | इसकी शुरुआत आप खुद पर भरोसा रखकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाकर करें और फिर सफलतापूर्वक अपना लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करें | आप अन्दर से जोश और अनिश्चितता से भरें हैं | हाँलाकि जोश और अनिश्चितता सफलता पाने के लिए काफी नहीं हैं लेकिन ये आपको हार भी नहीं मानने देते |


 (11) खुद जानकारी रखें: समाचार देखें और पढ़ें और अन्य स्त्रोतों से जानकारी हासिल करें | आप जितनी जानकारी ले सकते हैं उतनी लें और अपनी राय बनाने के पहले हर कहानी के दोनों पहलू को जानने का लक्ष्य बनायें | आप विभिन्न पृष्ठभूमि वाले लोगों से बात करके सम्बद्ध विषय पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी पा सकते हैं, लेकिन दूसरों को कभी अपनी सोच न बताएं | जितना ज्यादा संभव हो उतना पढ़ने का लक्ष्य बनायें, फिर चाहे साहित्य पढ़ें या हिंदुस्तान टाइम्स | अच्छी और सही जानकारी होने से आप उसका अनुसरण करने वाले बनेंगे और अधिक आत्मनिर्भर सोच की ओर अग्रसर होंगे |
·   भेड़चाल न चलें और किसी भी चीज़ पर सिर्फ इसलिए भरोसा न करें क्योंकि आपके 50 पक्के दोस्तों ने आपसे कहा है |